
लोहाघाट, प्रेस 15 न्यूज। सिद्धिदात्री मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी को लेकर मंदिर परिसर में क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों की बैठक हुई।
बैठक में पुरानी कार्यकारिणी द्वारा मंदिर में किए गए कार्यों पर संतोष जताते हुए उसे ही आगे जारी रखने पर सर्वसम्मति बनी। टनकपुर के नायकगोठ में पांच जुलाई को हुई बैठक में भी श्रद्धालुओं ने पुरानी कार्यकारिणी को यथावत रखने पर सहमति जताई थी।
अखिलतारिणी मंदिर परिसर में अध्यक्ष दीपक जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का अनुमोदन किया गया। इसमें दीपक जोशी अध्यक्ष, अमर सिंह उपाध्यक्ष, संजय पांडेय महामंत्री, देवेंद्र बिष्ट उर्फ मोनू व शुक्र सिंह सचिव, प्रेम सिंह कोषाध्यक्ष तथा लक्ष्मण सिंह रैंसवाल, डॉ. अमर सिंह कोटियाल और फतेह सिंह भंडारी संरक्षक बनाए गए।
वहीं पवन सिंह, त्रिलोक सिंह, किशन सिंह, पूरन चिलकोटी, दिनेश रावत, दीपक रावत, तुलाराम चिलकोटी और दीपक रैसवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। अध्यक्ष दीपक जोशी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि मां भगवती की कृपा से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बुनियादी सुविधाओं को पूरा किया जा रहा है। आगामी समय में सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा।
बैठक में ढोरजा, कोट बसान, पोखरी, माना दूंगा, बैडा तिवारी, बसेड़ी और खिलपती समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।
(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)









