नैनीताल जिले के खो- खो खिलाड़ियों के लिए कालाढूंगी में प्रतियोगिता, जानें आवेदन प्रक्रिया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। जिले के खो- खो खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और प्रतिस्पर्धी मंच पर आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर मिलने जा रहा है। खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून के तत्वावधान में जिला प्रशासन नैनीताल एवं जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी (नैनीताल) के सहयोग से स्पेशल कम्पोनेंट योजना के अंतर्गत ओपन पुरुष वर्ग की जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 22 जनवरी 2026 को कालाढूंगी इंटर कॉलेज में आयोजित होगी, जिसमें जिले भर से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून के तत्वाधान में जिला प्रशासन नैनीताल एवं जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी नैनीताल द्वारा स्पेशल कम्पोनेन्ट के अन्तर्गत जिला स्तरीय अनुसूचित जाति के ओपन पुरूष वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 22 जनवरी 2026 को कालाढूंगी इंटर कॉलेज में किया जा रहा है।

Ad

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को विभागीय मानकों के अनुरूप यात्रा भत्ता, अनुसांगिक व्यय एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी। वहीं विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी द्वारा आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को फोटो, आधार कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु प्रवेश की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2026 सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी अपनी सूचना खो-खो प्रशिक्षक राजेन्द्र नेगी, मोबाइल नंबर 7895019746 पर दे सकते हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें