ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय में सजेगा मीडिया महाकुंभ, जानिए क्यों है खास

खबर शेयर करें -

9 से 13 सितंबर तक राजस्थान के आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय के मानसरोवर परिसर में होगा राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन-2026

बेहतर विश्व के निर्माण के लिए सशक्त मीडिया विषय पर जुटेंगे देशभर के पत्रकार और मीडिया विशेषज्ञ

Ad

माउंट आबू/ हल्द्वानी। समाज में सकारात्मक परिवर्तन और मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने में मीडिया की भूमिका पर राष्ट्रीय स्तर पर मंथन के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय और राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के मीडिया विंग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन-2026 का आयोजन 9 से 13 सितंबर 2026 तक राजस्थान के आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारी मुख्यालय के मानसरोवर परिसर में किया जाएगा।

इस वर्ष सम्मेलन की मुख्य थीम “बेहतर विश्व के निर्माण के लिए सशक्त मीडिया” (Empowered Media for Building a Better World) रखी गई है, जबकि उप-विषय “सूचना से आंतरिक परिवर्तन तक” (From Information to Inner Transformation) होगा। सम्मेलन में इस बात पर विशेष मंथन किया जाएगा कि मीडिया केवल सूचना प्रसारित करने तक सीमित न रहकर समाज में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और आंतरिक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम कैसे बन सकता है।

पांच दिवसीय सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, संपादक, मीडिया विशेषज्ञ, समाचार प्रस्तोता, डिजिटल मीडिया प्रतिनिधि तथा प्रसारण जगत से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व भाग लेंगे। विभिन्न सत्रों में सकारात्मक पत्रकारिता, मूल्यनिष्ठ मीडिया, जनसरोकार, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा वैश्विक कल्याण में मीडिया की भूमिका जैसे समकालीन विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

आयोजन समिति ने देशभर के पत्रकारों एवं मीडिया पेशेवरों से सम्मेलन में सहभागी बनने का आह्वान किया है। इच्छुक प्रतिभागी mediawing.org के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।

हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज राजयोग केंद्र से जुड़े बीके कमलेश चंद्र पंत ने बताया कि यह सम्मेलन मीडिया जगत के लिए केवल संवाद का मंच नहीं, बल्कि सूचना से आगे बढ़कर समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन की दिशा में सामूहिक चिंतन का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। उन्होंने सम्मानित पत्रकारों से सम्मेलन में सहभागी बनने की अपील की है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें