
टनकपुर, प्रेस 15 न्यूज। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। टनकपुर से उत्तर प्रदेश की ओर सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने टनकपुर–अछनेरा विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है।
अब यह विशेष ट्रेन 16 जुलाई 2026 से 29 सितंबर 2026 तक निर्धारित दिनों में नियमित रूप से चलेगी, जिससे हजारों यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार 05062/05061 टनकपुर–अछनेरा–टनकपुर विशेष ट्रेन का संचालन 16 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार एवं मंगलवार को किया जाएगा। इस अवधि में ट्रेन कुल 55 फेरे लगाएगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें साधारण द्वितीय श्रेणी के 13 कोच, वातानुकूलित कुर्सीयान (एसी चेयर कार) के 2 कोच तथा एसएलआरडी के 2 कोच शामिल होंगे।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि ट्रेन के समय, ठहराव और अन्य सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी। संचालन अवधि बढ़ने से टनकपुर, चंपावत और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।






