दुःखद 😥 हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस हादसे में मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

खबर शेयर करें -

(दुःखद) ऋषिकेश- बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर हादसा: हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर बाजार के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की सांसें थमी, 27 घायल, रेस्क्यू जारी

ऋषिकेश, प्रेस 15 न्यूज। मंगलवार की सुबह देवभूमि के लोगों को बेहद दुखद सुनने को मिली।चौकी गूलर के माध्यम से सुबह 04.50 बजे पर थाना मुनि की रेती पर सूचना प्राप्त हुई कि एक बस गूलर पुल से गुलर गाड (नदी) में गिर गई है। सूचना पर थाना मुनि की रेती, थाना नरेंद्र नगर, आपदा राहत दल फायर सर्विस नरेंद्र नगर तथा एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंची।

Ad

पुलिस टीमों द्वारा तत्काल दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। शिवपुरी स्थित आइटीबीपी कैंप से आइटीबीपी भी मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए 108 तथा स्थानीय अस्पतालों, निजी अस्पतालों एल एंड टी तथा नवयुगा कंपनी की एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया।

घटनास्थल से त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 घायल व्यक्तियों को तत्काल एम्स अस्पताल ऋषिकेश भिजवाया गया। दुर्घटना में नौ व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है।

पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 घंटे के अंदर घायलों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। जानकारी करने में प्रकाश में आया है कि विश्वनाथ सेवा की बस संख्या UK09PA-9779 34 व्यक्तियों को हरिद्वार से लेकर जोशीमठ जा रही थी।

यह बस प्रातः 03.15 बजे हरिद्वार से जोशीमठ के लिए चली थी जिसे चालक राजेन्द्र सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी क्यूरी पोखरी रुद्रप्रयाग चला रहे थे। बस प्रातः 04.50 बजे लगभग गूलर पुल से लगभग 120 फीट नीचे गूलर गाड (नदी) में गिर गयी। बस में चालक सहित 34 व्यक्ति सवार थे, उक्त घायल व्यक्तियो का इलाज एम्स अस्पताल ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।

इस हादसे में 9 व्यक्तियों में से 07 व्यक्तियों की मृत्यु मौके पर हो गई थी तथा 02 व्यक्तियों की मृत्यु अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई है।

अन्य मृत व्यक्तियों के शिनाख्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। दुर्घटना स्थल से पीड़ित व्यक्तियों के सामान को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी गूलर पर रखवाया गया है।

घायल व्यक्तियों की सूची

1-मोहम्मद वहाब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 22 वर्ष।

2-राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, उम्र 24 वर्ष।

3-अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 28 वर्ष।

4-प्रत्यूष पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष।

5-अर्जुन सौरन पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 34 वर्ष।

6-बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 50 वर्ष।

7-आयरा पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 3 वर्ष।

8-नूर जहां पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 26 वर्ष।

9-राजकुमार पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 32 वर्ष।

10-जतिन पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, उम्र 21 वर्ष।

11-पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, उम्र 31 वर्ष।

12-संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, उम्र 38 वर्ष। 13-वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, उम्र 58 वर्ष।

14-मुन्ना सिंह पुत्र शंकर सिंह, निवासी ऊपर मनियारा, थाना दुमका, झारखंड, उम्र 28 वर्ष। 15-सागर पुत्र अनिल दुबे, निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष।

16-खुशी भट्ट पुत्री दीपक भट्ट, निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़, उम्र 19 वर्ष।

17- नवीन पुत्र कैलाश, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 31 वर्ष।

18-परेश मराठी पुत्र बुधन मराठी, निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, जिला दुमका, झारखंड। 19-आसापंथ पत्नी भुवनपंथ, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 64 वर्ष। 20-पंकज कांडपाल पुत्र जगदीश, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 42 वर्ष।

21-अंजू पत्नी नवीन कुमार, निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 32 वर्ष।

22-आर्यन गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।

23-रमेश चंद पुत्र जत्रा मोहन, निवासी कोलकाता।

24-दर्शन सिंह पुत्र बच्ची सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।

25-रामा प्रसाद घोष पुत्र बटु किशन घोष, निवासी कोलकाता, उम्र 62 वर्ष।

मृत व्यक्तियों की सूची

1- विक्की पुत्र सेवाराम निवासी मकान नंबर 309 पावर हाउस चंदौसी संभल उत्तर प्रदेश (उम्र 37 वर्ष)

2-पुन्नू पुत्र घुंघरू घुंघरू निवासी मैखंडी टिहरी उम्र 55 वर्ष

3-राज राय पुत्र द्वारकानाथ राय निवासी पश्चिम वजीर जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल

4-राजेंद्र राजेंद्र पुत्र कुंदन सिंह निवासी क्यूरी पोखरी रुद्रप्रयाग उम्र 48 वर्ष (बस चालक )

5-अनुज भंडारी पुत्र अतर सिंह निवासी बढ़ल, शिवपुरी, मुनी की रेती टिहरी गढ़वाल उम्र 27 वर्ष (हेल्पर/ परिचालक) जबकि 4 मृतको की अभी पहचान की कार्रवाई जारी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें