हल्द्वानी में यूकेडी की सदस्यता लेने उमड़े युवा, मिशन 2027 के लिए बनी रणनीति

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने नैनीताल जिले में संगठन विस्तार की कवायद तेज कर दी है।

रविवार को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान की बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं और नए लोगों ने दल की सदस्यता ग्रहण की।

Ad

इस दौरान महिला, युवा और विधि प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। बैठक में युवाओं की भागीदारी और नए सदस्यों के जुड़ने को दल के जिला स्तरीय संगठन विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।

बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट मोहन काण्डपाल, युवा प्रकोष्ठ के कुमाऊं प्रभारी गौरव जोशी और यूएसएफ के केंद्रीय अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान दल की विचारधारा से प्रभावित होकर अनेक युवाओं और अन्य लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ली।

महिला, युवा और विधि प्रकोष्ठ को मिली नई जिम्मेदारी

संगठन विस्तार के तहत एडवोकेट बसंती बिष्ट को नैनीताल जिले के महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं मोहित सदाना को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष और एडवोकेट प्रियंका जोशी को विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। दल में अपने साथियों के साथ शामिल हुए गोपाल कार्की को भी जल्द संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर सहमति बनी।

गोपाल कार्की के नेतृत्व में भी जुड़े युवा

बैठक में गोपाल कार्की ने अपने अनेक साथियों के साथ उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। उनके नेतृत्व में योगेश बिष्ट, राहुल नेगी, पीयूष सांगा, शुभम रावत, हर्षित तिवाड़ी, गंगा सिंह बिष्ट, कार्तिक नेगी, कमल पांडे, सौरभ शर्मा, प्रमोद बिष्ट, जीत सिंह, राजेंद्र सिंह, अभय मेहरा, मोनू बिष्ट, मनमोहन बिष्ट, जीवन सिंह बिष्ट, हेमंत नेगी, हरिश सिंह मेहता, राहुल जीना, संदीप सिंह बोरा और नीरज कार्की सहित कई युवा दल में शामिल हुए।

इसके अलावा सदस्यता ग्रहण करने वालों में एडवोकेट बसंती बिष्ट, एडवोकेट प्रियंका जोशी, सीए अमन साह, शंकर रौतेला, नीतीश वोरा, रेखा बोरा, विश्वजीत बिष्ट, प्रमोद पड़लिया, मनुवंश रेकवाल, गौरव जोशी, पीयूष जोशी, चंद्र प्रकाश उप्रेती, मनीष नेगी, हिमांशु बिष्ट, आदित्य रेकवाल, अर्जुन सिंह, जगदीश पाठक, अमित बोरा, हरीश बगड़वाल, गौरव मेहरा, करन नेगी, सीखू टम्टा, नमन गोस्वामी, कमल सिंह, संग्राम सिंह रावत, वंश पतलिया, दीपेश जलाल, राम सिंह बिष्ट और राहुल नेगी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

बैठक में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, विजया ध्यानी, तारा सिंह नेगी, मदन सिंह मेर, एसएस नेगी, गोविन्द सिंह घसियाल, राजीव लोचन, भुवन सिंह बिष्ट, उत्तम बिष्ट, अशोक सिंह बोहरा, रवि वोरा, पुष्कर बिष्ट, चंदन बिष्ट, हरिओम शास्त्री, नंदन सिंह जग्गी, हेमंत साह, सूरज पांडे, जितेंद्र रौतेला, बृजमोहन सिजवाली, वरुण और कुलदीप सिंह बोरा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा ज्योति दानु (केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष यूएसएफ), करण मेहता (केंद्रीय उपाध्यक्ष यूएसएफ), वरुण चंदोला (युवा प्रत्याशी कपकोट), महेंद्र पाल (जिला संगठन मंत्री युवा उक्रांद), आयुष रावत (केंद्रीय मीडिया प्रभारी युवा उक्रांद), मोहित कांडपाल (जिला उपाध्यक्ष युवा उक्रांद काशीपुर), प्रदीप मंदोलीया (युवा प्रत्याशी काशीपुर), गंगा सिंह मेहरा (केंद्रीय सचिव), निर्मल सिंह साही (कुमाऊं सह प्रभारी), सीए अमन साह (जिला कोषाध्यक्ष नैनीताल), पंकज कार्की (जिला सचिव नैनीताल), संदीप बिष्ट उर्फ सैंडी भाई (जिला कार्यकारी अध्यक्ष काशीपुर), ईश्वर सिंह दानू (जिला कार्यकारी अध्यक्ष ऊधमसिंह नगर) और सूरज मनराल (जिला उपाध्यक्ष नैनीताल) भी उपस्थित रहे।

मूल निवासियों और युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का ऐलान

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश के मूल निवासियों, युवाओं, महिलाओं और उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों को लेकर अपनी लड़ाई और मजबूती से लड़ेगा।

नए सदस्यों के जुड़ने और संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने से नैनीताल जिले में जनसंपर्क अभियान को विस्तार मिलेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क बढ़ाने और दल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें