रिश्वतखोर ईई की कलंक कथा: लघु सिंचाई विभाग के भ्रष्ट ईई कृष्ण सिंह कन्याल के हल्द्वानी और देहरादून वाले घर से मिला नोटों का जखीरा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। मोटी सरकारी सैलरी होने के बाद भी लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल का पेट नहीं भरा। इस रिश्वतखोर अधिशासी अभियंता को विजिलेंस ने बुधवार देर रात एक ठेकेदार से 50 हजार की घूस लेते गिरफ्तार किया था।

आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि भ्रष्ट रिश्वतखोर अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल के आतंक से भाजपा के दिग्गज नेता, विधायक तक परेशान थे।

बीते दिनों उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि भ्रष्टाचारी अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई के मामले में विधायक मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्य, राम सिंह कैड़ा, बंशीधर भगत और दीवान सिंह बिष्ट पत्र लिख चुके हैं।

महालेखाकार भी भ्रष्ट रिश्वतखोर अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल लिए सिफारिश कर चुके हैं कि विजिलेंस की जांच कराएं, इसने घोटाला किया है। बावजूद इसके सरकार का भ्रष्टाचार पर मौन समर्थन है या वह भी घपले शामिल है।

इतना ही नहीं सीएम पोर्टल पर भी कई बार भ्रष्ट रिश्वतखोर अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल की शिकायत की जा चुकी है। बावजूद इसके कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।

बताते चलें कि कन्याल के देहरादून स्थित घर से 16.73 लाख और हल्द्वानी के लालडांठ रोड स्थित मुकुल विहार कॉलोनी के फ्लैट की तलाशी लेने पर विजिलेंस को 3.38 लाख रुपए बरामद हुए हैं।

हल्द्वानी के ऊंचापुल स्थित जिस लघु सिंचाई कार्यालय में रिश्वतखोर कृष्ण सिंह कन्याल बैठता था, वहां से 3.86 लाख रुपए बरामद हुए हैं। रिश्वतखोर के कब्जे से कुल 23.97 लाख रुपए बरामद हुए हैं। आज शाम तक रिश्वतखोर कृष्ण सिंह कन्याल को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें