नथुवाखान मॉडल बना महिला समूहों के लिए मिसाल, सीडीओ अरविन्द कुमार पांडे की पहल रंग लाई

खबर शेयर करें -

भीमताल, प्रेस 15 न्यूज। जनपद नैनीताल में विकास की नई तस्वीर उभरती दिख रही है, जहां मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे लगातार योजनाओं के जरिए तरक्की की बयार बहा रहे हैं।

उनकी पहल पर “नथुवाखान मॉडल” महिला समूहों के लिए मिसाल बनकर सामने आया है, जिसने न सिर्फ आजीविका के नए रास्ते खोले हैं बल्कि आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव भी रखी है।

Ad

हरिद्वार से पहुंचे सीएलएफ सहकारिता समूह के सदस्यों ने इस सफल मॉडल का अवलोकन कर इसे अपने क्षेत्रों में अपनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, जो इस पहल की सफलता को और भी मजबूत करता है।

जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे ग्रामोथान रीप परियोजना, हरिद्वार के सीएलएफ सहकारिता समूह के सदस्यों के साथ मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने शनिवार को विकास भवन, भीमताल में बैठक की।

बैठक के दौरान उन्होंने समूह के सदस्यों द्वारा जनपद हरिद्वार में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और नैनीताल जनपद में संचालित सफल आजीविका गतिविधियों एवं उद्यमों के अनुभव साझा किए। बैठक के उपरांत टीम को नथुवाखान हर्बल टी यूनिट के भ्रमण के लिए रवाना किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस भ्रमण का उद्देश्य जनपद स्तर पर संचालित सफल आजीविका मॉडल का अध्ययन करना, अनुभव साझा करना और प्राप्त सीख को अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करना है।

उन्होंने बताया कि यह पहल स्वयं सहायता समूहों (SHG), सीएलएफ एवं किसान उत्पादक संगठनों से जुड़े उद्यमों को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ग्रामोथान स्वावलम्बन आजीविका महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत संचालित नथुवाखान हर्बल टी यूनिट स्थानीय जड़ी-बूटियों पर आधारित गुणवत्तापूर्ण हर्बल चाय का उत्पादन कर रही है। यह इकाई न केवल स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान कर रही है, बल्कि पारंपरिक ज्ञान और प्राकृतिक संसाधनों को बढ़ावा देते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही है।

इस दौरान जनपद स्तर के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जानकारी दी गई कि दल रविवार तक क्षेत्र भ्रमण पर रहेगा।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें