
नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल के भूमियाधार में ज्योलीकोट से भवाली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन पर स्कॉर्पियो संख्या HR-36-AP-2156 करीब 250 फीट गहरी खाई में गिर गई।
काले रंग की यह स्कॉर्पियो दिल्ली से कैंचीधाम दर्शन के लिए निकले युवकों की बताई जा रही है। अनुमान है कि हादसे के समय वाहन कैंचीधाम से लौटकर हल्द्वानी की ओर जा रहा था।
हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार युवक घायल हुए हैं। एक घायल युवक वाहन में ही फंस गया था, जिसे रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए भवाली सीएचसी ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही प्रशासन, एसडीआरएफ और ज्यूलिकोट पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। अंधेरे और विषम परिस्थितियों के बावजूद स्थानीय निवासियों ने रेस्क्यू अभियान में मदद की।
दुर्घटना में 04 घायल
1- राहुल पुत्र धर्मवीर निवासी करनाल हरियाणा उम्र 22 साल की कंधे व सीने में दर्द है। खुली चोट कोई नहीं है।
2- रविंद्र पुत्र राजवीर निवासी नरूकी करनाल उम्र 27 वर्ष
3- विनोद रणवीर पुत्र रनवीर सिंह निवासी करनाल उम्र 30 वर्ष
4- विक्रम पुत्र बिजेंद्र निवासी समालखा पानीपत हरियाणा उम्र 34 वर्ष
मृतक: चालक देवदास पुत्र कर्मवीर निवासी करनाल हरियाणा उम्र 21 वर्ष
(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की रिपोर्ट ✍️)










