मेहनत रंग लाई, नंदन ने जीता लैपटॉप, ललित-मनीष भी चमके

खबर शेयर करें -

लोहाघाट, प्रेस 15 न्यूज। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित सामान्य ज्ञान बौद्धिक परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से पहुंचे सैकड़ों विद्यार्थियों के बीच हुई प्रतियोगिता में नंदन सिंह देव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रथम स्थान हासिल करने पर नंदन सिंह देव को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं ललित मोहन जोशी और मनीष भट्ट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया और उन्हें टैबलेट प्रदान किए गए।

Ad

इसके अलावा संजय राय, विकास शर्मा, रोहित देव, मुकेश बोहरा, कमल मेहता, सागर सिंह, अभिषेक मेहता, धर्म सिंह और जेपी सिंह को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एयरबड्स प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता का आयोजन सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं आईआईटियन राजशेखर जोशी की पहल पर किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन और मेहनत के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने समय का सदुपयोग करते हुए ज्ञान के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक विषयों के प्रति भी रुचि विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में नरेंद्र मेहरा, कमल परथोली, विनोद मेहरा, उदय सिंह सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें