बच्चों की मुस्कान बचाने वाली डॉक्टर: डॉ. ऋतु रखोलिया को नारी शक्ति रत्न 2026

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। जब एक डॉक्टर सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि बच्चों की मुस्कान बचाने का मिशन बन जाए तो वो नाम बन जाता है भरोसे का। ऐसी ही एक शख्सियत हैं डॉ. ऋतु रखोलिया, जिनकी सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता ने उन्हें समाज में खास पहचान दिलाई है। इसी समर्पण के लिए रविवार 22 मार्च को रुद्रपुर में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें ‘उत्तराखंड नारी शक्ति रत्न अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।

रविवार को मां द्वारिका गार्डन, रुद्रपुर (उधम सिंह नगर) में आयोजित इस गरिमामय समारोह में महिला एवं सामाजिक जागरूकता कल्याण समिति द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Ad

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु रखोलिया, जिन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

डॉ. ऋतु रखोलिया वर्तमान में सुशीला तिवारी अस्पताल में बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष हैं और लंबे समय से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति समर्पित भाव से सेवाएं दे रही हैं। उनकी पहचान सिर्फ एक डॉक्टर के रूप में नहीं, बल्कि एक संवेदनशील चिकित्सक के रूप में है, जो हर बच्चे के इलाज को अपनी जिम्मेदारी मानती हैं। यही वजह है कि अभिभावकों के बीच उनका नाम भरोसे का पर्याय बन चुका है।

समारोह में महिला एवं सामाजिक जागरूकता कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. उषा नरेंद्र जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा (रुद्रपुर) और भाजपा प्रदेश मंत्री रश्मि रस्तोगी द्वारा डॉ. रखोलिया को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. रखोलिया जैसी चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणा हैं और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को दिशा देने वाला है।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र जैन, समिति की उपाध्यक्ष राधा सुभाष, कविता रावत, सीता सुनील चौरसिया, लीलावती अधिकारी, सुधीर वंदना दास, मुकेश सुयाल, इशू चंद्र धारीवाल, ममता नेगी, बृहद आश्रम की डायरेक्टर शशि सिंह, हरविंदर सिंह (गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट उत्तराखंड), दुर्गावती यादव, डॉ. असूल श्रीवास्तव, बाल कल्याण समिति सदस्य पुष्पा पानू, दीपा अधिकारी, आभा सुरजीत, आशा शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह के अंत में यह संदेश साफ तौर पर उभरकर सामने आया कि समाज में सच्ची सेवा और समर्पण कभी अनदेखा नहीं रहता और डॉ. ऋतु रखोलिया इसका जीवंत उदाहरण हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें