
लालकुआं, प्रेस 15 न्यूज। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व से संचालित 09119/09120 प्रतापनगर–लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 09119 प्रतापनगर–लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी अब 26 जुलाई 2026 तक तथा 09120 लालकुआं–प्रतापनगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 27 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी। रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन में 04 अतिरिक्त फेरों की स्वीकृति दी है।
रेलवे के अनुसार, यह विशेष ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव और समय-सारिणी के अनुसार ही संचालित होगी।
रेलवे के इस निर्णय से उत्तराखंड और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी तथा प्रतीक्षा सूची के दबाव में भी कमी आने की उम्मीद है।
What’s your Reaction?
+1
+1
+1
+1
+1








