लालकुआं से साबरमती के लिए 2 सितंबर से नई रेल सुविधा, जानिए रूट और टाइमिंग

खबर शेयर करें -

लालकुआं, प्रेस 15 न्यूज। यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि विशेष ट्रेन 2 सितंबर से 25 नवंबर 2026 तक लालकुआं से प्रत्येक बुधवार और 3 सितंबर से 26 नवंबर 2026 तक साबरमती से प्रत्येक गुरुवार संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन के 13 फेरे होंगे।

Ad

लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे चलेगी

ट्रेन संख्या 05344 लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक विशेष प्रत्येक बुधवार को लालकुआं से 13:35 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, गांधी नगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, फालना, जवाई बांध, आबू रोड, पालनपुर और महेसाणा होते हुए अगले दिन 11:05 बजे साबरमती पहुंचेगी।

साबरमती से वापसी भी हर गुरुवार

वापसी में ट्रेन संख्या 05343 साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष प्रत्येक गुरुवार को 16:00 बजे साबरमती से रवाना होगी। ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, जवाई बांध, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, भोजीपुरा, बहेड़ी और किच्छा होते हुए अगले दिन 14:20 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

20 कोच के साथ चलेगी विशेष ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 11 शयनयान, 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का कोच शामिल होगा।

रेलवे के इस निर्णय से कुमाऊं क्षेत्र, खासकर लालकुआं और आसपास के यात्रियों को राजस्थान, गुजरात और मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख शहरों तक आने-जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें