नई दिल्ली: 10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG भी महंगी

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली, प्रेस 15 न्यूज। महंगाई अब सिर्फ खबर नहीं रही, बल्कि आम आदमी की रोजमर्रा की सबसे बड़ी चिंता बनती जा रही है। घर की रसोई से लेकर सड़क पर चलने तक हर कदम महंगा होता जा रहा है।

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों ने फिर लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर, डीजल 91 पैसे प्रति लीटर और सीएनजी 1 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई। बीते 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।

Ad

इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल का नया दाम 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल का नया दाम अब 92.49 रुपये प्रति लीटर है। बढ़े हुए दाम आज सुबह छह बजे से लागू हो गए हैं।

लगातार बढ़ रही कीमतों से साफ है कि आने वाले दिनों में परिवहन से लेकर रोजमर्रा के सामान तक महंगाई का असर और गहरा सकता है।

What’s your Reaction?
+1
3
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें