माघ मेला स्पेशल: लालकुआं से झूसी (प्रयागराज) के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, देखें पूरा टाइम टेबल

खबर शेयर करें -

लालकुआं/हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। प्रयागराज में आयोजित होने वाले पावन माघ मेले में जाने वाले हल्द्वानी समेत कुमाऊं भर के श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लालकुआं से झूसी के बीच एक ‘माघ मेला विशेष गाड़ी’ चलाने का निर्णय लिया है।

30 दिसंबर को होगी रवानगी

Ad

रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 00502 (लालकुआं-झूसी विशेष गाड़ी) 30 दिसंबर, 2025 को लालकुआं से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों को जोड़ते हुए श्रद्धालुओं को सीधे प्रयागराज के करीब पहुंचाएगी।

प्रमुख स्टेशनों का समय (00502 लालकुआं-झूसी स्पेशल):

| स्टेशन | प्रस्थान समय | स्टेशन | प्रस्थान समय |

| लालकुआं | 15:00 बजे | सीतापुर | 21:00 बजे |

| भोजीपुरा | 16:50 बजे | गोंडा | 23:45 बजे |

| पीलीभीत | 17:35 बजे | गोरखपुर | 02:40 बजे |

| मैलानी | 19:20 बजे | वाराणसी जं. | 07:45 बजे |

| लखीमपुर | 20:10 बजे | झूसी (प्रयागराज) | 10:15 बजे (आगमन) |

(इसके अतिरिक्त ट्रेन पूरनपुर, बुढ़वल, बस्ती, देवरिया, मऊ, औडिहार, बनारस और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर भी रुकेगी।)

सभी कोच होंगे अनारक्षित (General)

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि इस विशेष गाड़ी में कुल 16 कोच होंगे। इनमें साधारण द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 14 कोच और 02 एस.एल.आर. कोच शामिल हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन के सभी कोच अनारक्षित (Unreserved) रखे गए हैं, जिससे श्रद्धालु सीधे टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें