यात्रियों की भीड़ देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, लालकुआं-राजकोट स्पेशल ट्रेन शुरू, जारी हुई टाइमिंग और रूट

खबर शेयर करें -

लालकुआं, प्रेस 15 न्यूज। ग्रीष्मकाल के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल द्वारा 05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर मंडल संजीव शर्मा ने बताया कि यह विशेष ट्रेन लालकुआं से 17 मई से 12 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार तथा राजकोट से 18 मई से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को कुल 09 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

Ad

रेलवे प्रशासन के अनुसार, 05045 लालकुआं-राजकोट ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 17 मई से 12 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद ट्रेन किच्छा से 13:00 बजे, बहेड़ी से 13:18 बजे, इज्जतनगर से 14:15 बजे, बरेली सिटी से 14:35 बजे, बरेली जंक्शन से 14:50 बजे, बदायूं से 15:00 बजे, उझानी से 15:48 बजे, सोरों शूकर से 16:20 बजे तथा कासगंज से 17:15 बजे रवाना होगी।

इसके आगे ट्रेन हाथरस सिटी से 18:15 बजे, मथुरा कैंट से 19:05 बजे, मथुरा जंक्शन से 19:25 बजे, भरतपुर से 21:05 बजे तथा दौसा से 23:40 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन जयपुर से 00:45 बजे, फुलेरा से 01:52 बजे, नावा सिटी से 02:24 बजे, कुचामन सिटी से 02:40 बजे, मकराना से 02:56 बजे, डेगाना से 03:30 बजे, मेड़ता रोड से 04:07 बजे तथा गोटन से 04:27 बजे रवाना होकर ट्रेन जोधपुर 05:50 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद ट्रेन लूनी से 06:25 बजे, समदड़ी जंक्शन से 07:30 बजे, मोकलसर से 07:56 बजे, जालोर से 08:23 बजे, मोदरान से 08:54 बजे, मारवाड़ भीनमाल से 09:20 बजे, रानीवाड़ा से 09:51 बजे, धनेरा से 10:42 बजे, भीलड़ी से 12:00 बजे, पाटन से 12:43 बजे, महेसाना जंक्शन से 13:30 बजे, वीरमगाम से 14:33 बजे, सुरेंद्रनगर से 15:49 बजे तथा वांकानेर जंक्शन से 16:45 बजे प्रस्थान कर शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05046 राजकोट-लालकुआं ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 18 मई से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात 10:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन वांकानेर से 23:10 बजे तथा दूसरे दिन सुरेंद्रनगर से 00:20 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद वीरमगाम से 01:37 बजे, महेसाना से 02:35 बजे, पाटन से 03:27 बजे, भीलड़ी से 04:35 बजे, धनेरा से 05:06 बजे, रानीवाड़ा से 05:38 बजे, मारवाड़ भीनमाल से 06:09 बजे, मोदरान से 06:33 बजे तथा जालोर से 07:05 बजे ट्रेन रवाना होगी।

इसके आगे मोकलसर से 07:50 बजे, समदड़ी से 08:17 बजे, लूनी से 09:00 बजे, जोधपुर से 09:50 बजे, गोटन से 10:52 बजे, मेड़ता रोड से 11:15 बजे, डेगाना से 12:00 बजे, मकराना से 12:33 बजे, कुचामन सिटी से 12:50 बजे तथा नावा सिटी से 13:05 बजे ट्रेन प्रस्थान करेगी। फुलेरा से 15:02 बजे, जयपुर से 16:35 बजे, दौसा से 17:22 बजे, भरतपुर से 20:35 बजे, मथुरा जंक्शन से 22:45 बजे तथा मथुरा कैंट से 23:00 बजे ट्रेन रवाना होगी।

तीसरे दिन ट्रेन हाथरस सिटी से 23:33 बजे, कासगंज से 00:50 बजे, सोरों शूकर से 01:15 बजे, उझानी से 01:39 बजे, बदायूं से 01:55 बजे, बरेली जंक्शन से 02:05 बजे, बरेली सिटी से 03:18 बजे, इज्जतनगर से 03:35 बजे, बहेड़ी से 04:17 बजे तथा किच्छा से 04:37 बजे प्रस्थान कर सुबह 05:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक इस विशेष ट्रेन में एलडब्ल्यूआरआरएम का 01, एसएलआरडी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 कोच लगाया जाएगा। इस प्रकार ट्रेन में कुल 18 कोच रहेंगे।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों की छुट्टियों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में सुविधा होगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें