12 साल बाद फिर चैंपियन बनी भारतीय टीम, जीता 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, न्यूजीलैंड को रौंदा 

खबर शेयर करें -

IND vs NZ Final, ICC Champions Trophy 2025: रविवार का दिन एक बार फिर खेल जगत के इतिहास में दर्ज हो गया।

भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने कीवियों से 25 साल पुराना हिसाब बराबर किया। भारत ने 12 साल बाद एक बार फिर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल में पहले खेलने के बाद न्यूजीलैंड ने 251 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली। वहीं केएल राहुल 34 रनों पर नाबाद लौटे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
2
+1
1
+1
0
+1
0
Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें