
काठगोदाम/हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के मण्डावरिया-किशनगढ़ खंड में स्थित पुल संख्या-292 पर इंजीनियरिंग कार्य किए जाने के कारण काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
रेल प्रशासन के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को काठगोदाम से चलने वाली 15014/25014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग फुलेरा-डेगाना-जोधपुर के रास्ते संचालित किया जाएगा।
इस दौरान ट्रेन का ठहराव किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, पाली मारवाड़, लूनी और भगत की कोठी स्टेशनों पर नहीं होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन को कुचामन सिटी, डेगाना, मेड़ता रोड और जोधपुर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।
इसी प्रकार, 25 अक्टूबर 2026 को जैसलमेर से चलने वाली 15013/25013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग जोधपुर-डेगाना-फुलेरा के रास्ते संचालित की जाएगी।
इस दौरान ट्रेन का ठहराव भगत की कोठी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर और किशनगढ़ स्टेशनों पर नहीं रहेगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना और कुचामन सिटी स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति और समय सारिणी की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।








