अच्छी खबरः हल्द्वानी से चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हेली सेवा शुरू, ये है किराया और टाइमिंग

खबर शेयर करें -

Haldwani News: Heli service from Haldwani: Gaulapar Helipad: Champawat, Munsiyari, Pithoragarh Heli service: हल्द्वानी, प्रेस15 न्यूज। गौलापार क्षेत्र स्थित हेलीपैड से बृहस्पतिवार को चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ हो गया। अब लोगों को सड़क यात्रा के साथ ही हवाई यात्रा का विकल्प मिल सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली हेली सेवा उद्घाटन किया। दावा किया जा रहा है कि यह हेली सेवा टैक्सी के किराए से भी कम है।

बात अगर किराए की करें तो हल्द्वानी से चंपावत का किराया 2500 रुपए, पिथौरागढ़ का 3000 और मुनस्यारी के लिए 3500 रुपए का टिकट रखा गया है। हर रोज गौलापार स्थित हेलीपैड से सात सीट वाला हेलीकॉप्टर दो उड़ानें भरेगा। बताते चलें कि दो फरवरी को गौलापार हेलीपैड से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ व चम्पावत के लिए ट्रायल हुआ था। हेलीकॉप्टर तीनों जगह तक पहुंचा और वापस हल्द्वानी लौटा था। डीजीसीए की टीम ने फाइनल ट्रायल के बाद हेली सेवा को स्वीकृति प्रदान की। सुबह नौ बजे से हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। सुबह व शाम दो पालियों में चलेगा। सुबह 7:45 बजे सबसे पहले हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर मुनस्यारी जाएगा और फिर वापस हल्द्वानी आएगा। इसके बाद 9:35 बजे हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जाएगा और वापस हल्द्वानी आएगा। तीसरे राउंड में 11:05 बजे हल्द्वानी से चंपावत जाकर वापस हल्द्वानी आएगा। इसी तरह शाम की सेवा रहेगी।

उम्मीद जताई जा रही है कि इस उड़ान सेवा से कुमाऊं के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। हालाकि लोगों के मन में यह संशय भी बना हुआ है कि कहीं पहले की तरह ही इस बार भी यह हेली सेवा कुछ दिन की ही मेहमान न हो। बताते चलें कि पिछले कुछ वर्षों में कई बार हल्द्वानी से पहाड़ी शहरों के लिए विमान सेवा शुरू हो चुकी है लेकिन हर बार कुछ दिन चलने के बाद ही हेली सेवा ठप हो जाती है। हर बार यात्रियों की संख्या कम होने का हवाला दिया जाता है। ऐसे में देखना होगा कि इस बार हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए शुरू हुई हेरिटेज एविएशन की यह सेवा कब तक संचालित होती है। हेरिटेज एविएशन द्वारा केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत यह हेली सेवा दी जा रही है।

हेली सेवा के लिए समयसारिणी

हल्द्वानी से मुनस्यारी 7:45 am/12:30 pm

मुनस्यारी से हल्द्वानी 8:35 am/1:20 pm

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ 9:35 am/2:20 pm

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी 10:15/3.00 pm

हल्द्वानी से चंपावत 11:05 am/3:50 pm

चंपावत से हल्द्वानी 11:45 am/4:30pm

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें