
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। पर्वतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच, हीरानगर द्वारा मंगलवार को मंच प्रांगण में 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर गोल्ज्यू की पारंपरिक जागर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर देव-आह्वान के साथ न्याय के देवता गोल्ज्यू की विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न होगी।
मंच के अध्यक्ष खड़क सिंह बगडवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप संपन्न किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि जागर के अगले दिन 11 फरवरी (बुधवार) को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
खड़क सिंह बगडवाल ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जागर एवं भंडारे में सहभागिता करने की अपील की, ताकि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सशक्त बनाया जा सके।









