
नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में सवेरे से हो रही ओलावृष्टि और बारिश ने मौसम में ठंड बढ़ा दी। ठंडी हवाओं के बीच मौसम के बदले मिजाज ने सबको ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। वहीं, मौसम को खुशनुमा बना दिया है। हालाकि स्कूली बच्चों और रोजमर्रा के सामान सप्लाई करने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
सरोवर नगरी नैनीताल, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, खुर्पाताल, मुक्तेश्वर, रामगढ़ और आसपास देर रात से मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा था। आज सुबह से ही नैनीताल समेत इन कुछ जगहों में जमकर ओलावृष्टि हुई।
Video 🔴
मौसम के इस व्यवहार से तापमान भी धड़ाम हो गया और अचानक ठंड बढ़ गई। देर रात से ही बादलों से घिरे आसमान में बिजली की तेज गर्जनाओ को सुना जा सकता था। सवेरे कुछ समय तक हवा के साथ ओलावृष्टि हुई।
फल और फूल के लिए इस मुफीद मौसम में ओला और हवा दोनों ही घातक सिद्ध होते हैं। इससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित नजर आई। ओलावृष्टि से ऊंचे पहाड़ों में सफेद चादर नजर आ रही है।
(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट)









