
नई दिल्ली, प्रेस 15 न्यूज। ईरान- इजराइल युद्ध के बीच पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए भारतीय दूतावासों ने आपातकालीन संपर्क नंबर और ई-मेल जारी किए हैं। किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक इन नंबरों के माध्यम से सीधे दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।
कुवैत में भारतीयों के लिए व्हाट्सएप नंबर +96565501946 जारी किया गया है। इसके अलावा सहायता के लिए [email protected] ई-मेल पर संपर्क किया जा सकता है। दूतावास की वेबसाइट indembkwt.gov.in पर भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध है।
सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय नागरिक आपात स्थिति में 00-966-11-4884697 पर कॉल कर सकते हैं। वहीं सऊदी अरब के भीतर से कॉल करने के लिए टोल-फ्री नंबर 8002471234 भी जारी किया गया है। सहायता के लिए [email protected] ई-मेल पर भी संपर्क किया जा सकता है।
बहरीन में भारतीयों के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर +97339418071 और +97338400433 जारी किए गए हैं।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर +971-2-4492700 जारी किया गया है। अधिक जानकारी के लिए भारतीय दूतावास की वेबसाइट www.indembassyuae.gov.in पर भी संपर्क किया जा सकता है।
भारतीय दूतावासों ने पश्चिम एशिया में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय इन आधिकारिक नंबरों और माध्यमों के जरिए तुरंत संपर्क करें, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।





