
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की 21 मार्च को हल्द्वानी में होने जा रही जनसभा की तैयारियों में कुमाऊं मंडल समेत नैनीताल जिले का प्रशासन जुट चुका है। एमबी इंटर कॉलेज में होने वाली जनसभा में कोई कमी न रह जाए, इसके इंतजाम किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी एक दिन पहले यानी 20 मार्च को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं।
जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी 20 मार्च को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री 20 मार्च को देवीधुरा चंपावत से प्रस्थान कर अपराह्न 3:15 बजे गौलापार हेलीपैड पहुंचेंगे और वहॉं से प्रस्थान कर सर्किट हाउस हल्द्वानी में अपराह्न 3:30 बजे से रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक कर स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 21 मार्च को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल और हल्द्वानी दौरा, जारी हुआ कार्यक्रम









