चंदन महरा और शम्भू दत्त ‘साहिल’ के हुड़के की थाप ने पहाड़ी होली में जमाया रंग, लूट ली महफिल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। इन दिनों मौसम में होली के रंग घुलने लगे हैं। इसी क्रम में भरतपुर हल्द्वानी में होली उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतिभावान लोगों को सम्मानित भी किया गया।

कुछ इस तरह मातृशक्ति और कलाकारों ने होली उत्सव में जमाया रंग।

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के तत्वावधान में अपनी संस्कृति लोक एवं सामाजिक संस्था के कलाकारों ने चंदन महरा के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। चंदन महरा व शम्भू दत्त ‘साहिल’ ने भी हुडके की थाप पर पहाड़ी होली गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। क्षेत्र की महिलाओं ने भी मनभावन होली गायन किया। लोक गायक महेंद्र भैसोड़ा ने उत्तराखंडी गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से समा बांध दिया

स्थानीय निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चन्द्र जोशी ने कहा कि इस तरह का यह पहला कार्यक्रम क्षेत्र में हो रहा है। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम लोक पर्वों व किसी ख़ास अवसर पर आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर कमल बोरा, सुरेश जोशी, मास्टर हार्दिक, भावना महरा, तारा भट्ट, कमला बोरा आदि मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें