लालकुआं–कोलकाता समर स्पेशल समेत इन ट्रेनों में बर्थ खाली, रेलवे ने जारी की पूरी लिस्ट

खबर शेयर करें -

लालकुआं/गोरखपुर, प्रेस 15 न्यूज। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन ट्रेनों में अभी भी बड़ी संख्या में सीटें और बर्थ उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी हो सकती है।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 की स्थिति में अप्रैल माह के विभिन्न तिथियों पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में निम्नवत बर्थ उपलब्ध हैं।

Ad

👉 लालकुआं–कोलकाता स्पेशल (05060) – 30 अप्रैल को AC 2 में 31 और AC 3 इकोनॉमी में 117 बर्थ खाली।

👉 कोलकाता–गोरखपुर स्पेशल (05031) – 27 अप्रैल को AC फर्स्ट में 8, AC 2 में 51 और AC 3 में 217 बर्थ उपलब्ध।

👉 गोरखपुर–नई दिल्ली स्पेशल (05101) – 25 अप्रैल को AC 3 इकोनॉमी में 576 बर्थ खाली।

👉 छपरा–पठानकोट स्पेशल (05193) – 27 अप्रैल को AC 2 में 10 बर्थ उपलब्ध।

👉 गोरखपुर–लालकुआं स्पेशल (05009) – 24 अप्रैल को AC फर्स्ट 18, AC 2 में 71, AC 3 में 255 और स्लीपर में 52 बर्थ उपलब्ध।

👉 लालकुआं–गोरखपुर स्पेशल (05010) – 25 अप्रैल को AC फर्स्ट 18, AC 2 में 73 और AC 3 में 245 बर्थ खाली।

👉 गोरखपुर–अलीपुर द्वार स्पेशल (05056) – 25 अप्रैल को AC फर्स्ट 18, AC 2 में 70, AC 3 में 499 और स्लीपर में 110 बर्थ उपलब्ध।

👉 छपरा–कोलकाता स्पेशल (05156) – 27 अप्रैल को AC 2 में 101, AC 3 में 265 और AC 3 इकोनॉमी में 60 बर्थ खाली।

👉 गोरखपुर–दिल्ली स्पेशल (05057) – 30 अप्रैल को AC 3 इकोनॉमी में 792 बर्थ उपलब्ध।

👉 गोरखपुर–योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल (04315) – 29 अप्रैल को AC 2 में 6 और स्लीपर में 236 बर्थ खाली।

👉 गाजीपुर सिटी–हुब्बल्ली स्पेशल (07338) – 30 अप्रैल को AC 2 में 32, AC 3 में 23 और स्लीपर में 121 बर्थ उपलब्ध।

👉 गोमतीनगर–कोलकाता स्पेशल (05064) – 29 अप्रैल को AC 3 में 40 और स्लीपर में 296 बर्थ खाली।

👉 मऊ–प्रतापनगर स्पेशल (09196) – 26 अप्रैल को AC फर्स्ट में 14, AC 2 में 29 और AC 3 में 66 बर्थ उपलब्ध।

रेलवे की अपील:

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाकर समय रहते अपना आरक्षण सुनिश्चित करें, ताकि यात्रा सुगम और आरामदायक हो सके।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें