लालकुआं से गुजरात के प्रताप नगर के बीच चलेगी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और टाइमिंग 

खबर शेयर करें -

लालकुआं, प्रेस 15 न्यूज। ग्रीष्मकाल में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा को ध्यान में रखते हुए गुजरात के वडोदरा शहर स्थित प्रताप नगर से उत्तराखंड के लालकुआं के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जिससे दोनों राज्यों के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, 09119 प्रताप नगर–लालकुआं सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 03, 10, 17, 24, 31 मई तथा 07, 14, 21, 28 जून 2026 तक प्रत्येक रविवार को प्रताप नगर (वडोदरा, गुजरात) से संचालित होगी। यह ट्रेन शाम 17:00 बजे प्रस्थान कर बड़ोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, बहेड़ी और किच्छा होते हुए अगले दिन 12:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

Ad

वापसी में 09120 लालकुआं–प्रताप नगर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 04, 11, 18, 25 मई तथा 01, 08, 15, 22, 29 जून 2026 तक प्रत्येक सोमवार को लालकुआं से 15:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली, बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, दाहोद, गोधरा और बड़ोदरा होते हुए अगले दिन 11:30 बजे प्रताप नगर (वडोदरा) पहुंचेगी।

रेलवे ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एलडब्ल्यूएलआरआरएम और एलएसएलआरडी के एक-एक कोच शामिल हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष ट्रेन ग्रीष्मकाल में यात्रियों के बढ़ते दबाव को कम करने और उन्हें आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें