दुखद: हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही केमू बस पलटी, एक मौत, कई घायल

खबर शेयर करें -

भवाली, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल जिले के भवाली- ज्योलिकोट मार्ग पर खूपी गांव के पास से शुक्रवार सुबह सुबह दुखद अनहोनी वाली खबर सामने आई। हल्द्वानी से डीडीहाट के लिए शुरू हुआ यात्रियों का सफर जिंदगी भर न भूलने वाला दर्द दे गया। बस में कुल 17 यात्री सवार थे।

यहां केमू बस पलटने से एक यात्री की मौके पर मौत और छह यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को 108 स्वास्थ्य सेवा से अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रैस्क्यू किया।

Ad

नैनीताल जिले के खूपी गांव में आज सवेरे लगभग 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तीव्र मोड़ पर एक बस पलट गई। बस कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) की थी।

बस संख्या यूके 04पीए 1112 हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही थी। बस जैसे ही गेठिया पार कर खूपी पहुंची तो एक तीव्र मोड़ पर तेज रफ्तार चल रही बस पलट गई। बस में सवार 15 सवारियों में चीख पुकार मच गई।

दुर्घटना में एक युवक बस में दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाला लगभग 30 वर्षीय है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की जेब से कोई आई.डी.कार्ड नहीं मिला है, जबकी एक मोबाइल फोन मिलने से पहचान की कोशिश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ होगा। ये भी बताया गया है कि बस का एकसीलिरेटर फंसने से स्पीड अनियंत्रित हो गई होगी।

इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई दुर्घटनाएं होती आ रही हैं। बीती 21 मार्च को उन्नाव से जागेश्वर धाम दर्शनों के लिए जा रही भक्तों की कार भी इसी क्षेत्र में गिरी थी। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई थी।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
2

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें