हल्द्वानी में 11 से 14 मार्च तक क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान जारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक बार फिर क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर हलचल तेज हो गई है। इससे पहले भी इसी मैदान में ईवीसीएल नाम के क्रिकेट आयोजन का प्रचार-प्रसार किया गया था, जिसमें सितारगंज से लेकर हल्द्वानी तक कई नेताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। पूरे शहर को नेताओं के होर्डिंग से पाट दिया गया था।

उस आयोजन के लिए दर्शकों से टिकट के पैसे तक वसूले गए, लेकिन बाद में वह टूर्नामेंट फर्जी निकला और मैच आयोजित ही नहीं हो पाया। इस घटना के बाद लोगों में काफी नाराजगी भी देखने को मिली थी। अब उसी मैदान में टी-20 मैचों का एक और आयोजन प्रस्तावित है, जिसके लिए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था और पार्किंग को लेकर विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया है।

Ad

पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह डायवर्जन प्लान 11 मार्च से 14 मार्च 2026 तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से मैच समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन

तीनपानी से गोलापार रोड होते हुए काठगोदाम की ओर जाने वाले सभी भारी मालवाहक वाहन गोलापुल कुँवरपुर कट से डायवर्ट होकर कुँवरपुर तिराहा, खेड़ा चौराहा और महाकाली जनरल स्टोर तिराहा होते हुए काठगोदाम की ओर जाएंगे।

वहीं काठगोदाम क्षेत्र से गोलापार रोड होते हुए तीनपानी की ओर जाने वाले भारी वाहन महाकाली जनरल स्टोर तिराहा से डायवर्ट होकर खेड़ा चौराहा और कुँवरपुर तिराहा से होते हुए गोलापुल कुँवरपुर कट से तीनपानी की ओर भेजे जाएंगे।

पार्किंग व्यवस्था

वीआईपी अतिथियों के वाहनों के लिए स्टेडियम के मुख्य द्वार के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आयोजनकर्ता, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी, पत्रकारों और खिलाड़ियों को लाने-ले जाने वाली बसों के लिए स्टेडियम गेट नंबर-1 के अंदर दाहिनी ओर पार्किंग निर्धारित की गई है।

क्रिकेट मैच देखने आने वाले दर्शकों के वाहनों के लिए स्टेडियम गेट नंबर-2 के बाईं ओर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन ने दर्शकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें