फिटनेस का Sunday प्लान सेट: यूओयू हल्द्वानी में 21 जून तक फ्री योग क्लास, उठाइए लाभ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में जहां हर उम्र का व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य की तलाश में है, वहीं योग पूरे परिवार के लिए एक सरल और प्रभावी समाधान बनकर उभर रहा है। इसी सोच के साथ उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आम जनता के लिए निःशुल्क योग शिविर आयोजित करने की पहल की है।

यह योग शिविर 22 मार्च 2026 से 21 जून 2026 तक प्रत्येक रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में प्रातः 6:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस अवधि में कुल 14 रविवार पड़ेंगे, यानी प्रतिभागियों को लगातार 14 दिन योग सीखने और अभ्यास करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

Ad

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य जन-जन तक योग के लाभ पहुंचाना और लोगों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि योग जीवन में संतुलन स्थापित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है और इसे हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

शिविर का संचालन योग विभाग के अनुभवी शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं शोधार्थियों द्वारा किया जाएगा, जिसमें विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का नियमित अभ्यास कराया जाएगा।

योग विभाग की ओर से प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे योगाभ्यास के लिए अपने साथ योग मैट या चादर अवश्य लेकर आएं।

विश्वविद्यालय परिवार ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाएं और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें