महिला दिवस पर हल्द्वानी स्टेडियम में बेटियों के लिए खास दौड़ और जुंबा डांस, पढ़ें पूरी डिटेल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, नैनीताल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा खेलो इंडिया के समन्वय से 08 मार्च 2026 को प्रातः 09:00 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में अस्मिता खेलो इंडिया के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्गों अंडर 13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक—में संपन्न होंगी, जिससे विभिन्न आयु वर्ग की प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

Ad

Video 🔴👇

इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं के लिए फन जुम्बा सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना है।

मेरा युवा भारत, नैनीताल की ओर से क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल और फिटनेस के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके।

यह जानकारी उपनिदेशक, मेरा युवा भारत नैनीताल डॉल्वी तेवतिया तथा खेलो इंडिया वॉलीबॉल कोच तनुजा आर्या ने प्रेसवार्ता के माध्यम से दी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें