नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास, गोपेश्वर में पारंपरिक ढंग से फूलदेई पर्व (video)

खबर शेयर करें -

गोपेश्वर, प्रेस 15 न्यूज। बदलते दौर में जहां नई पीढ़ी आधुनिकता की दौड़ में अपनी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर से धीरे-धीरे दूर होती जा रही है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

इसी उद्देश्य से गोपेश्वर में चरण पादुका गोथल समिति की पहल पर बच्चों के साथ पारंपरिक ढंग से कुमाऊं-गढ़वाल का प्रसिद्ध लोकपर्व फूलदेई मनाया गया, ताकि नई पीढ़ी अपनी संस्कृति, लोकगीतों और परंपराओं को समझे और उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Ad

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में चरण पादुका गोथल समिति की सचिव मीना तिवारी के नेतृत्व में बच्चों के साथ कुमाऊँ-गढ़वाल के लोकपर्व फूलदेई को पारंपरिक ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना था।

गोपेश्वर में जीवंत हुई लोक संस्कृति, फूलदेई पर नन्हें बच्चों का दिलखुश Video 🔴 👇

इस अवसर पर मीना तिवारी ने कहा कि बदलते समय के साथ बच्चे अपनी परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं। आज कई बच्चे घर-घर जाकर फूलदेई गाने और देहरी पर फूल चढ़ाने की परंपरा को भूलते जा रहे हैं तथा आसपास के घरों में जाने में संकोच महसूस करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ा जाए।

पर्यावरण प्रेमी सुधीर तिवारी ने बताया कि सिरोली गांव में विजय बिष्ट द्वारा बच्चों के साथ लोकपर्व फूलदेई मनाया गया और बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। वहीं मंडल क्षेत्र में समिति की सदस्य संगीता बिष्ट ने बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया।

गोपेश्वर में जीवंत हुई लोक संस्कृति, फूलदेई पर नन्हें बच्चों का दिलखुश Video 🔴 👇

 इसी क्रम में ग्वाड़ गांव में समिति की सदस्य एवं महिला मंगल दल की अध्यक्ष संतोषी कुंवर ने बच्चों के साथ पारंपरिक और पौराणिक गीत गाते हुए फूलदेई पर्व मनाया। वहीं गंगोल गांव में संगीता ने बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित कर उन्हें अपनी लोक संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया।

समिति की सचिव मीना तिवारी ने बताया कि इस वर्ष समिति ने अपने कार्यक्रमों की शुरुआत बच्चों के साथ फूलदेई पर्व मनाकर की है। उन्होंने कहा कि बच्चों में बढ़ रहे संकोच को दूर करने और उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए समिति समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

इस अवसर पर बाल कवि कार्तिक तिवारी ने चैत्र प्रतिपदा और हिंदू नववर्ष के आगमन पर आधारित कविताएं तथा फूलदेई से जुड़ी रचनाएं सुनाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और पारंपरिक गीतों के साथ पर्व की खुशियां मनाईं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें