रामनगर की राजनीति में नई हलचल, सकते में दिग्गज!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/रामनगर, प्रेस 15 न्यूज। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भर में हलचल है। ऐसे में रामनगर विधानसभा में भी कयास और वोट बैंक से जुड़ी खुसुर पुसुर बढ़ गई है। जनता की सेवा और राजनीति में धमक जमाने के इरादे लिए एक नाम ऐसा भी है जिसने राजनीति के धुरंधरों को चौंकाया है।

वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले राहुल सिंह दरम्वाल ने नेशनल मीडिया को अलविदा कह दिया है। लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आज तक इंडिया टुडे के साथ जुड़े रहे दरम्वाल ने स्वेच्छा से पत्रकारिता से कार्यमुक्त होकर अब समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय होने का फैसला लिया है। उनके इस निर्णय के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Ad
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राहुल सिंह दरम्वाल।

राहुल सिंह दरम्वाल अपनी साफ-सुथरी, निर्भीक और जन सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते रहे हैं। पत्रकारिता के दौरान उन्होंने प्रशासन, पुलिस और व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कई बार सिस्टम को आईना दिखाने का काम किया।

यही वजह है कि कुमाऊं मंडल ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और जनसरोकारों से जुड़े एक संवेदनशील पत्रकार के रूप में पहचाने गए।

दरम्वाल के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई संगठन, समाजसेवी और बड़ी संख्या में युवा भी जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि उनके पत्रकारिता से अलग होने के बाद अब उनके राजनीति में आने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले वह किसी बड़े राजनीतिक दल के साथ जुड़ सकते हैं।

हालांकि फिलहाल राहुल सिंह दरम्वाल की ओर से किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उनके करीबी सहयोगियों और पत्रकार साथियों का मानना है कि आने वाले समय में वह सक्रिय राजनीति में कदम रख सकते हैं।

राहुल सिंह दरमवाल।

बताया जाता है कि उत्तराखंड की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों कांग्रेस और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से भी उनके अच्छे संबंध रहे हैं। कुमाऊं क्षेत्र की रामनगर, भीमताल, कालाढूंगी और हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्रों में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

वहीं राजनीतिक जानकारों का यह भी मानना है कि दरम्वाल इन दिनों रामनगर क्षेत्र में अधिक सक्रिय दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि भविष्य में वह रामनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में भी उतर सकते हैं।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें