केपीएल मुकाबला : नैनीताल के अजेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मैच

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। हल्द्वानी में खेली जा रही 2nd कुमाऊं प्रीमियर लीग के फाइनल में नैनीताल ने 2-1 से पिथौरागढ़ को पराजित किया। नजदीकी मुकाबले में नैनीताल ने पहले हाफ में दो जबकि पिथौरागढ़ ने दूसरे हाफ में एक गोल किया। नैनीताल के अजेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मैच मिला।

हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में कुमाऊं प्रीमियर लीग का सेमी और फाइनल मुकाबला खेला गया। इससे पहले मंडल के सभी जिलों के नाम पर बनी टीमों ने अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत में मैच खेले। आज शाम खेले गए मुकाबले में दोनों ही टीमों का जोश आसमान पर दिखाई दिया।

Ad

पहले हाफ में नैनीताल के 2 नंबर खिलाड़ी ने हाफ वॉली मार पहला गोल किया। इसके बाद एक कॉर्नर किक पर पिथौरागढ़ के सैल्फ गोल से नैनीताल की बढ़त 2 शून्य हो गई। सेकेंड हाफ में पिथौरागढ़ की टीम ने एक शानदार फील्ड गोल किया।

मैच के बढ़ते रोमांच में देरी करने पर गोलकीपर को येलो कार्ड दिखाया गया। नैनीताल के अजेंद्र सिंह को मैन ऑफ दा मैच दिया गया।

खिलाड़ियों से मिलने के लिए शुरू में टीम ओनर पहुंचे और हाफ टाइम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट खिलाड़ियों से मिले। आयोजक वीरू कालाकोटी ने आगंतुकों का आभार जताया और अगले वर्ष प्रतियोगिता को और वृहद रूप में कराने का आश्वासन दिया।

इस दौरान, विधायक हरीश धामी, शेखर त्रिपाठी, रमेश शर्मा, अनूप ठठोला, हरीश तिवारी, डी.एस.ओ.निर्मला पंत, भुवन तिवारी, क़तिल, विमल शर्मा, जगदीश जोशी, रविंदर कौर खुराना आदि मौजूद रहे। फाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी और खेल प्रेमी पहुंचे थे।

गोपाल जोशी, दीपक रावत, सागर रावत, प्रशांत, मिलन क्षेत्री आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई जबकि संचालन मनोज पाठक और देवेंद्र बिष्ट ने किया। बैस्ट गोलकीपर नैनीताल के अभय बिष्ट रहे और प्लेयर ऑफ दा टूर्नामेंट पिथौरागढ़ के महीप अधिकारी को दिया गया।

(वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें