रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: लालकुआं, काशीपुर और रामनगर की 6 ट्रेनें 31 जनवरी 2026 तक रद्द

खबर शेयर करें -

लालकुआं/ रामनगर/ काशीपुर, प्रेस 15 न्यूज। रेल यात्री ध्यान दें। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने परिचालनिक कारणों से कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है। यह निरस्तीकरण 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस अवधि में निम्नलिखित ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।

Ad

निरस्त की गई ट्रेनें

55311 कासगंज–लालकुआं सवारी गाड़ी

55309 लालकुआं–काशीपुर सवारी गाड़ी

55305 काशीपुर–रामनगर सवारी गाड़ी

55306 रामनगर–काशीपुर सवारी गाड़ी

55310 काशीपुर–लालकुआं सवारी गाड़ी

15062 लालकुआं–कासगंज एक्सप्रेस

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें तथा वैकल्पिक ट्रेनों या मार्गों का उपयोग करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यह कदम सुरक्षा कारणों एवं परिचालन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने खेद व्यक्त किया है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें