हल्द्वानी: 22 मार्च को स्कूटी- बाइक से पहाड़ के सफर पर ब्रेक! जारी हुआ ट्रैफिक प्लान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। 22 मार्च रविवार को पहाड़ों की ओर बढ़ने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान लागू किया है। नैनीताल, भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा और मुक्तेश्वर जाने वाले मार्गों पर दबाव कम करने के लिए शहर में डायवर्जन व्यवस्था की गई है।

22 मार्च को अन्य जिलों और राज्यों से पहाड़ की ओर जाने वाले दुपहिया वाहनों को विभिन्न चेकिंग प्वाइंट्स पर रोककर वापस किया जाएगा। ये प्वाइंट्स टांडा बैरियर, बेलबाबा, कालाढूंगी नैनीताल तिराहा, गौलापुल, खेड़ा चौराहा, नारिमन तिराहा और भीमताल तिराहा हैं।

Ad

भारी वाहनों पर सख्ती

सुबह 07:00 बजे से रात 22:00 बजे तक यात्रा रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पहाड़ से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को भी इसी समय सीमा में जनपद सीमा पर ही रोका जाएगा।

शहर में घुस चुके भारी वाहनों को नंबर 01 बैंड, एचएमटी क्षेत्र, सलड़ी चौकी व अमृतपुर मोड़ के अंदर पार्क कराया जाएगा।

मैदानी क्षेत्रों से आने वाले भारी वाहन

गोलापार स्थित पुराना आरटीओ फिटनेस सेंटर और खेड़ा चौकी के पास रोके जाएंगे।

छोटे वाहनों के लिए रूट प्लान

बरेली रोड से आने वाले वाहन: तीनपानी फ्लाईओवर, गोलापार रोड , नारिमन तिराहा, काठगोदाम

रुद्रपुर/पंतनगर की ओर से: पंतनगर तिराहा, NH-109 , लालकुआं, तीनपानी,  गोलापार, नारिमन तिराहा

रामनगर/बाजपुर की ओर से: कालाढूंगी (नैनीताल तिराहा), मंगोली, गंतव्य

आवश्यक सेवाओं पर भी समय सीमा

एलपीजी गैस को छोड़कर सब्जी, दूध, ईंधन जैसे आवश्यक सेवाओं वाले भारी वाहनों का भी दोपहर 14:00 बजे से रात 22:00 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

शाम के समय अतिरिक्त डायवर्जन

अगर काठगोदाम में ट्रैफिक दबाव बढ़ता है, तो शाम 4 बजे के बाद नैनीताल और भवाली से आने वाले पर्यटक वाहनों को रूसी बाईपास के जरिए कालाढूंगी रूट पर डायवर्ट किया जाएगा।

यह पूरा डायवर्जन प्लान 22 मार्च को सुबह 09:00 बजे से रात 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

कुल मिलाकर, वीकेंड पर पहाड़ जाने का प्लान है तो घर से निकलने से पहले इस ट्रैफिक प्लान को जरूर समझ लें, वरना सफर मुश्किल हो सकता है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें