Haldwani: पढ़ाई के साथ खेल के मैदान में भी अव्वल, 161 रन से जीतकर APS ने अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में बनाई जगह

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। प्रतिभा जब मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ती है तो सफलता की नई इबारत लिखती है। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल (APS), लामाचौड़ के होनहार विद्यार्थी कक्षा-कक्ष में पढ़ाई के साथ खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसका उदाहरण पीएसए बॉयज अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में देखने को मिला, जहां विद्यालय की टीम ने एकतरफा मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल और यूनिवर्सल कॉन्वेंट के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल में APS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 201 रन बनाए। टीम की ओर से अभिनव फर्त्याल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 99 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि कृष्णम पाण्डेय ने 45 रन का योगदान दिया।

Ad

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनिवर्सल कॉन्वेंट की टीम APS के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 10.5 ओवर में महज 41 रन पर ऑलआउट हो गई।

APS की ओर से जय पाण्डेय ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटके, जबकि चिरंजीवी साह ने 2 विकेट हासिल किए। इस तरह आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल ने 161 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा सेमीफाइनल टैगोर पब्लिक स्कूल और निर्मला कॉन्वेंट के बीच खेला जा रहा है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 26 नवंबर को आयोजित होगा।

खेल और शिक्षा दोनों में उत्कृष्टता हमारा लक्ष्य : भुवन चंद्र उपाध्याय

विद्यालय के ट्रस्टी एवं प्रबंधक भुवन चंद्र उपाध्याय ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना भी है। कक्षा-कक्ष में शिक्षा के साथ खेल के मैदान में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर देना भी विद्यालय की प्राथमिकता है।

खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि APS के विद्यार्थी अपनी मेहनत और लगन से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय भविष्य में भी बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हरसंभव प्रोत्साहन देता रहेगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक ने खिलाड़ियों और कोच को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें