
रामनगर, प्रेस 15 न्यूज। श्री हनुमान जन्मोत्सव के दिन राज्य के मुखिया पुष्कर सिंह धामी रामनगर में होंगे। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 अप्रैल गुरुवार को रामनगर के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंच रहे हैं।
प्राप्त सूचना अनुसार, मुख्यमंत्री, 2 अप्रैल को पूर्वाह्न 10:45 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 11:30 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे। वहां से प्रस्थान कर अग्रवाल सभा रामनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026, में प्रतिभाग करेंगे।
दोपहर 12:30 बजे वहां से हनुमान धाम छोई रामनगर को प्रस्थान करेंगे। जहां श्री हनुमान जयंती के अवसर पर, दर्शन-पूजन व भंडारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के पश्चात वहॉं से प्रस्थान कर अपराह्न 1:30 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचकर, वहॉं से हैलीकॉप्टर से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।









