अध्यक्ष मुकेश बोरा की संवेदनशील पहल: आँचल ने 20 जरूरतमंदों को दी 2 लाख 98 हजार ₹ की राहत

खबर शेयर करें -

लालकुआं, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की संवेदनशील पहल के तहत दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों और दुग्ध समितियों से जुड़े जरूरतमंदों को बड़ी राहत प्रदान की गई।

संघ द्वारा 20 लाभार्थियों को कुल 2 लाख 98 हजार रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की गई। प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक सौंपे गए।

Ad

यह आर्थिक सहायता उन लोगों को दी गई, जो आकस्मिक घटनाओं, गंभीर बीमारी अथवा पशुधन की क्षति जैसी कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं।

गौशाला में भीषण अग्निकांड के चलते 10 पशुओं की मौत, गुलदार के हमले तथा अन्य कारणों से पशुधन हानि झेलने वाले पशुपालकों को राहत राशि प्रदान की गई। इसके अलावा गंभीर बीमारी से जूझ रहे सात दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को भी आर्थिक सहयोग दिया गया।

संघ की ओर से लाभार्थियों को 25 हजार, 21 हजार, 15 हजार, 12 हजार और 10 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। सहायता प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलकता नजर आया। कई परिवारों ने इसे कठिन समय में मिली बड़ी मदद बताते हुए अध्यक्ष मुकेश बोरा और आँचल दुग्ध संघ का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ अपने दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों और कर्मचारियों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा, बीमारी या नुकसान की स्थिति में प्रभावित परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचाना संघ की प्राथमिकता है और भविष्य में भी यह सहयोग निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी प्रबंधक उमेश पढालनी, पीएंड आई सुभाष बाबू, प्रभारी एफओ शांति कोरंगा, प्रभारी यातायात पूरन चंद्र मिश्रा, प्रभारी अभियंत्रण राजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक, पशुपालक, दुग्ध समिति के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें