
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल पर ब्रिज संख्या–17, 163, 137 एवं 232 पर चल रहे इंजीनियरिंग कार्य के चलते पूर्व में निरस्त की गई कई ट्रेनों के निरस्तीकरण की अवधि को रेलवे प्रशासन द्वारा आगे बढ़ा दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि काठगोदाम से 02 जून 2026 तक चलने वाली 12207 काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मूतवी से 31 मई 2026 तक चलने वाली 12208 जम्मूतवी–काठगोदाम एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल से 02 जून 2026 तक चलने वाली 12209 कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम एक्सप्रेस, काठगोदाम से 01 जून 2026 तक चलने वाली 12210 काठगोदाम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।





