कृषि नवाचार का बड़ा मंच: पंतनगर में 13 मार्च से 119वां कृषि मेला

खबर शेयर करें -

पंतनगर, प्रेस 15 न्यूज। Govind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology पंतनगर द्वारा 13 से 16 मार्च 2026 तक 119वां अखिल भारतीय कृषि एवं उद्योग प्रदर्शनी मेला आयोजित किया जाएगा।

चार दिवसीय इस मेले में प्रदेश सहित देशभर के किसान, कृषि वैज्ञानिक, छात्र और उद्यमी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और कृषि आधारित उद्योगों की नई जानकारी उपलब्ध कराना है।

Ad

मेले में धान, गेहूं, मक्का, सरसों, दालों तथा अन्य फसलों की उन्नत किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही बागवानी, सिंचाई, कृषि यंत्रीकरण, दुग्ध उत्पादन, पोल्ट्री, मत्स्य पालन तथा अन्य कृषि गतिविधियों से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी किसानों को दी जाएगी। मेले में अनुसंधान केंद्रों की प्रदर्शनी, उन्नत बीज व पौधों की बिक्री और कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

मेले के दौरान फल-फूल, शाक-भाजी एवं परिरक्षित पदार्थों की प्रदर्शनी व प्रतियोगिता, मशरूम उत्पादन प्रदर्शनी, पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता, कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी तथा किसानों के लिए व्याख्यान और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

13 मार्च को प्रातः 11 बजे गांधी हॉल में मेले का उद्घाटन समारोह होगा। इसके अलावा मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिक से अधिक किसानों और आम लोगों से मेले में पहुंचकर नई कृषि तकनीकों की जानकारी लेने की अपील की है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें