घर पर नहीं, सहयोगी के ठिकाने पर पहुंची दस्तक… हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के सभी पद

खबर शेयर करें -

देहरादून, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बीते दिनों उनके पीए के घर से बड़ी मात्रा में कैश और जूलरी बरामद की गई थी। रावत ने इस्तीफे की वजह भी बताई है।

हरीश रावत ने कहा, आरोप सही निकले तो मेरे लिए बहुत बड़ी शर्मिंदगी की बात

Ad

उत्तराखंड कांग्रेस के अंदर पहले से जारी कलह के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अचनाक सभी पदों से इस्तीफा देकर चौंका दिया है। शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बीते दिनों ईडी ने उनकी पीए चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर छापेमारी करके बड़ी मात्रा में कैश और सोना बरामद किया था।

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लंबी पोस्ट लिखते हए उन्होंने इस इस्तीफे की वजह बताई है। रावत ने कहा कि टीवी पर खबरें चल रही हैं कि मेरे सहयोगी के घर से बड़ी मात्रा में कैश और जूलरी मिली है। इसकी सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी।

उन्होंने कहा कि चंदन सिंह जीना उनके ओएडी रहे हैं। अगर ओएमआर शीट के साथ छेड़छाड़ या फिर ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी के सबूत उनके खिलाफ पाए जाते हैं तो यह मेरे लिए शर्मिंदगी की बात होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जीना पर लगे आरोपों पर उन्हें भरोसा नहीं है।

उन्होंने लिखा, ‘उत्तराखंड के चुनाव में भारी स्टेक्स हैं। मुझसे जब भी कोई व्यक्ति पूछता था कि चुनाव कब हो रहे हैं? तो मैं हंसी में उनसे कहता था कि भई चुनाव तब होंगे, जब सीबीआई मेरे दरवाजे पर दस्तक देने आएगी। यदि अभी नहीं आई है तो इसका अर्थ है कि चुनाव अगले वर्ष मार्च-अप्रैल में ही होंगे। लेकिन इस बार मेरे घर पर नहीं, मेरे एक सहयोगी के घर पर दस्तक देकर एक नरेटिव बनाने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद होकर लड़ रहे हैं।

राहुल गांधी जी राष्ट्रीय स्तर पर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। ऐसे समय में हरीश रावत के किसी भी कृत्य से यदि पार्टी के संघर्ष में कोई कमजोरी आती है, तो मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहूँगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें