ज्ञान गंगा सम्मान से नवाजी गईं लोहाघाट की डॉ. सुमन पाण्डे

खबर शेयर करें -

लोहाघाट, प्रेस 15 न्यूज। शिक्षक दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित मुख्यमंत्री सेवा सदन में आयोजित ज्ञान गंगा सम्मान-2026 समारोह में लोहाघाट के स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन पाण्डेय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में प्रदेशभर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

Ad

डॉ. सुमन पाण्डेय को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान मिलने से लोहाघाट क्षेत्र में खुशी की लहर है।

आयोजक संस्था की सचिव डॉ. पूजा पोखरियाल और संस्थापक विदुषी निशंक ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है।

डॉ. पाण्डेय की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. सरोज पंत, डॉ. विद्या कुमारी, डॉ. सीमा नेगी, चंद्रा जोशी समेत महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, वर्तमान एवं पूर्व छात्र-छात्राओं ने बधाई दी। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष गोविन्द वर्मा, सतीश चंद्र पाण्डेय सहित परिजनों और शुभचिंतकों ने भी डॉ. पाण्डेय को शुभकामनाएं दीं।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट)

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें