हल्द्वानी : श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में हाजिरी लगाने पहुंचे नितिन नवीन, साथ में सीएम धामी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज।  अटूट आस्था के केंद्र श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हाजिरी लगाने पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी के साथ साथ भाजपा के दिग्गज मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आयोजित सैन्य समारोह से पहले बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

Ad

मुख्यमंत्री ने माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट,  अनिल बलूनी समेत जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें