

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी हो गया। 10वीं में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से दो छात्रों जतिन जोशी और कमल सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से टॉप किया है।
वहीं, 12वीं में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 में 12वीं की टॉपर राजकीय इंटर कॉलेज बड़ासी की अनुष्का राणा ने 10वीं में भी आईसीएससी बोर्ड से 92.2 प्रतिशत हासिल कर राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। अनुष्का का कहना है कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले भी टॉप कर सकते हैं।
10वीं में कमल सिंह चौहान (विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा, बागेश्वर) और जतिन जोशी (HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल) ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर 99.20% के साथ पहला स्थान साझा किया है।
दूसरे स्थान पर रही कनकलता, जिन्होंने 495 अंक (99.00%) प्राप्त किए हैं। वह SVMIC, न्यू टिहरी (टिहरी गढ़वाल) की छात्रा हैं और लड़कियों की श्रेणी में भी प्रथम स्थान पर रहीं।
तीसरा स्थान भी संयुक्त रूप से तीन छात्रों ने साझा किया है- दिव्यम (गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC, उत्तरकाशी), प्रिया (CAIC अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग) और दीपा जोशी (PP SVMIC, ननकमत्ता, ऊधम सिंह नगर)। इन सभी ने 494 अंक (98.80%) प्राप्त किए हैं।
वहीं, उत्तराखंड बोर्ड इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं।
केशव भट्ट ने इंटर में दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने 500 में 489 नंबर पाए हैं, कुल 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में 484 अंक हासिल किए हैं। 96.80 फीसदी नंबर हासिल किए हैं।



