चंपावत: जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पवन बिष्ट बने अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

चंपावत, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ (जल संस्थान) के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हो गए। चुनाव प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बहादुर सिंह एवं मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमानंद पुनेठा की देखरेख में संपन्न हुए।

निर्वाचन में पवन बिष्ट को अध्यक्ष, चंद्रशेखर पंत को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह रौतेला को महासचिव, विपिन विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष तथा साक्षी आले को मीडिया प्रभारी निर्विरोध चुना गया। वहीं प्रशांत वर्मा को केंद्रीय संरक्षक मनोनीत किया गया।

Ad

निर्वाचन के बाद अध्यक्ष पवन बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित पहली बैठक में विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में श्रमिक आपूर्ति करने वाले ठेकेदारों द्वारा अनुबंध के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए सुपरवाइजर की नियुक्ति की मांग उठाई गई।

साथ ही अधिशासी अभियंता के माध्यम से प्रत्येक माह विभागीय अभियंताओं एवं ठेकेदारों के बीच समीक्षा बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि कार्यों की नियमित समीक्षा हो सके और समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके।

बैठक में निर्माण कार्यों की बेहतर निगरानी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक डिवीजन में एक अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक इलेक्ट्रिशियन की नियुक्ति करने का भी प्रस्ताव रखा गया, जिससे विभागीय पंपों में आने वाली तकनीकी खराबियों का तत्काल समाधान हो सके और पेयजल आपूर्ति बाधित न हो।

अभियंताओं ने सभी ब्लॉकों में विभागीय स्पेयर सामग्री समय पर उपलब्ध कराने की भी मांग की, ताकि पेयजल योजनाओं की मरम्मत शीघ्र कर उन्हें सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

अंत में सभी अभियंताओं ने निर्विरोध निर्वाचन के लिए साथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें