Uttarakhand: कांवड़ मेले के चलते इस जिले में 11 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश

खबर शेयर करें -

देहरादून/ऋषिकेश, प्रेस 15 न्यूज। श्रावण कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आदेश जारी कर तहसील ऋषिकेश के हरिपुरकलां क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को 31 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कांवड़ यात्रियों की भारी आवाजाही के कारण मार्गों पर अत्यधिक भीड़ रहने की संभावना है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Ad

आदेश के तहत सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, प्रशिक्षण संस्थान तथा आंगनबाड़ी केंद्र इस अवधि में बंद रहेंगे। हालांकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी संस्थानों में ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था संचालित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह जनहित और विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें