उत्तराखंड: अप्रैल बना ‘राशन महीना’, तीन माह का अनाज एक साथ मिलेगा

खबर शेयर करें -

देहरादून/हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने भारत सरकार के निर्देशों के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों को अप्रैल, मई और जून 2026 का राशन अग्रिम रूप से अप्रैल माह में ही वितरित करने का निर्णय लिया है।

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अन्त्योदय और प्राथमिक परिवार श्रेणी के सभी राशन कार्ड धारकों को ई-पॉस मशीन के माध्यम से ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था की गई है। लाभार्थियों को तीनों महीनों का राशन प्राप्त करने के लिए अलग-अलग तीन बार बायोमेट्रिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।

Ad

इसके साथ ही मार्च 2026 में किसी कारणवश राशन से वंचित रह गए उपभोक्ताओं को भी 15 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने का अवसर दिया गया है।

विभाग ने सभी पात्र कार्डधारकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुंचकर निर्धारित अवधि में तीन माह का राशन अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

खाद्य आयुक्त की ओर से जारी इस आदेश का उद्देश्य समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना बताया गया है।

What’s your Reaction?
+1
3
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें