यूओयू: हरिद्वार में उच्च शिक्षा के अवसरों को घर-घर तक पहुंचाने की मुहिम

खबर शेयर करें -

रुड़की/हरिद्वार, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रुड़की क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, हरिद्वार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां प्रवेश प्रक्रिया को लेकर छात्रों और शिक्षकों को विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी ने अध्ययन केंद्र का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कॉलेज के प्राध्यापकों के साथ बैठक कर प्रवेश बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए और विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी साझा की।

Ad

डॉ. बनकोटी ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे 27 मार्च से पूर्व अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान कर रहा है।

निरीक्षण के दौरान काउंसलिंग से संबंधित पत्रावलियों और रजिस्टरों की भी जांच की गई, जिसमें व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस अवसर पर सभी शिक्षकों और स्टाफ ने अधिकतम प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की सहमति जताई।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. तृप्ति अग्रवाल, समन्वयक डॉ. तारा सिंह, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम न केवल जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि छात्रों को अपने भविष्य को संवारने के लिए सही दिशा भी प्रदान करता नजर आया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें