ध्यान दें: 22 जनवरी को हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग रहेगा डायवर्ट, रेलवे फाटक मरम्मत के चलते बदलाव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। छत्तरपुर-हल्दी रोड रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित रेलवे फाटक संख्या 104/ए (OHE किमी 53/10-11) पर मरम्मत कार्य किए जाने के कारण 22 जनवरी 2026 को हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह कार्य प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक किया जाएगा, जिसके चलते मार्ग पर डायवर्जन लागू रहेगा।

हल्द्वानी से रामपुर रोड होते हुए रुद्रपुर की ओर जाने वाले समस्त दुपहिया, चौपहिया, रोडवेज एवं निजी बसें सिंधी चौराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए लालकुआं से किच्छा-नगला बाईपास के माध्यम से अपने गंतव्य को जाएंगी।

Ad

सुशीला तिवारी अस्पताल क्षेत्र से रामपुर रोड होते हुए रुद्रपुर की ओर जाने वाले दुपहिया, चौपहिया, भारी वाहन, रोडवेज एवं निजी बसें टीपी नगर, शीतल होटल और गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर लालकुआं से किच्छा-नगला बाईपास के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।

नोट: यह डायवर्जन प्लान 22 जनवरी 2026 को प्रातः 07:30 बजे से रात्रि 20:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यात्रा से पूर्व वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर निकलें तथा ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करें।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें