ओखलकांडा की नन्ही प्रतिभा का कमाल: चकड़ोवा की मीनाक्षी को ‘इंस्पायर अवार्ड’, नवाचार से मिली राष्ट्रीय पहचान

खबर शेयर करें -

ओखलकांडा, प्रेस 15 न्यूज। पहाड़ की बेटियां अब शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी सोच और जिज्ञासा के बल पर राजकीय इंटर कॉलेज चकड़ोवा की कक्षा 6 की छात्रा मीनाक्षी आर्य ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। मीनाक्षी का चयन भारत सरकार की प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड MANAK योजना (2025-26) के लिए हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

यह योजना डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित की जाती है, जिसके तहत नवाचारी वैज्ञानिक विचार रखने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाता है। मीनाक्षी को उनके अभिनव वैज्ञानिक विचार के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी, जिससे वह अपने वैज्ञानिक मॉडल और परियोजना को आगे विकसित कर सकेंगी।

Ad

खंड शिक्षा अधिकारी सुलेहिता नेगी ने छात्रा मीनाक्षी आर्य को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ओझा और शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय मीनाक्षी की मेहनत और विज्ञान शिक्षक सुल्तान सिंह के मार्गदर्शन को दिया है।

मीनाक्षी की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे ओखलकांडा क्षेत्र में गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ की यह प्रतिभाशाली बेटी भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूकर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करेगी।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें